पटना ग्रामीण: राजभवन से बिहार के 17 जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यपाल ने सहायता रथ रवाना किया
बिहार के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ से हाल बेहाल है। ऐसे में गुरुवार सुबह 11:00 बजे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन से 17 जिलों के लिए सहायता रथ को रवाना किया। यह सहायता रथ बिहार के 17 जिले जो बाढ़ से प्रभावित है वहां जाएगी और बाढ़ पीड़ितों में खाद्य सामग्री का वितरण इसके माध्यम से की जाएगी।