पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर कहा, देश ने मशहूर और देश प्रेमी उद्योगपति को खो दिया
एक तरफ जहां देश में नवरात्र का पर्व चल रहा है वहीं दूसरी तरफ देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से लोग मर्माहत हैं। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह करीब 10:00 केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश ने मशहूर और देश प्रेमी उद्योगपति को खो दिया है।