पलिया: ससुराल आ रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में भीरा जंगल में मिला शव, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में छाया मातम
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती शाम युवक वीरेंद्र कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। मृतक अपने साढू के घर से अपनी ससुराल जगदेवपुर बाइक पर सवार होकर आ रहा था। भीरा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती शाम युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज भेजा है।