बेगूं थाना पुलिस व डीएसटी की मादक पदार्थों के विरूद्ध संयुक्त कार्रवाई
,डोडाचूरा से भरी क्रेटा कार जब्त, 311 किलो 950 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद
चित्तौड़गढ़, 30 अगस्त 2026। बेगूं थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 311 किलो 950 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी क्रेटा कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान स्टॉप स्टिक लगाकर कार को रोका गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह एवं वृत्ताधिकारी बेगू अंकित कुड़ी के सुपरविजन में दिनांक 29.08.2026 की रात्रि को बेगूं थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। तो चालक कार को भगाने लगा पुलिस द्वारा स्टॉप स्टिक लगाकर कार को रोका गया, लेकिन कार चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें 311 किलो 950 ग्राम अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने डोडाचूरा सहित क्रेटा कार को जब्त किया गया। तथा बेगूं थाने पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
-:पुलिस टीमः-
पुलिस थाना बेगूं:- थानाधिकारी चम्पाराम, हैडकानि. भगवान लाल,कानि रमेश,
कमलेश,मनोहर,रतनसिंह।
डीएसटी:- एएसआई अजयपाल, रणवीर सिंह, कांस्टेबल बहादुर सिंह, छोटू सिंह, नारायण ,महेश।