उदयपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार, चोरी की Scorpio-N बरामद
उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई Scorpio-N कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 की रात परिवादी अपनी Scorpio-N कार को पूला पुलिया क्षेत्र में खड़ी कर मित्र से मिलने गया था। कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। अगले दिन मनोहरपुर टोल से वाहन गुजरने का मैसेज मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से उदयपुर से हरियाणा के नूह (मेवात) होते हुए पंजाब तक जांच का दायरा बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
करण सिंह (22) पुत्र संजय सिंह, निवासी स्वरूप नगर, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली।
हरप्रीत सिंह (24) पुत्र गुरनाम सिंह, वर्तमान निवासी बलौंगी, मोहाली (पंजाब)।
करणवीर (25) पुत्र सोडी, निवासी प्रतापपुर, जिला जालंधर (पंजाब)।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के अन्य वाहनों एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन का सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृताधिकारी पश्चिम राजेश यादव ने किया।
कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे:
हुकम सिंह, थानाधिकारी अम्बामाता
श्याम सुन्दर, सहायक उप निरीक्षक
राजपाल, हेड कांस्टेबल
सुमेर बिश्नोई, कांस्टेबल
राजकमल, कांस्टेबल
लोकेश रायकवाल, साइबर सेल