प्रतापगढ़: लीलापुर थाने में महिला फरियादी के सामने बैठकर मसाज कराते थानाध्यक्ष, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
लीलापुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का एक वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में महिला फरियादी के सामने बैठकर वह चौकीदार से मसाज कराते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी के समय आराम से मसाज करवा रहे चर्चित थानाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।