प्रतापगढ़: नगर पंचायत ढकवा में नायब तहसीलदार ने शिकायतों का किया सत्यापन
सभासद और मोहल्ले वालों की ओर से की गई शिकायतों का सत्यापन और निस्तारण करने के लिए नायब तहसीलदार पट्टी बुधवार की शाम 4:30 बजे नगर पंचायत ढकवा कार्यालय पहुंच गए । उन्होंने अध्यक्ष और वार्ड सभासदों के साथ शिकायत करने वालों से बात की। वर्तमान में नगर पंचायत ढकवा में अधिशासी अधिकारी के तैनाती नहीं है। ऐसे में अधिशासी अधिकारी का प्रभार पट्टी एसडीएम के पास है।