कोलारस: कोलारस नगर में माँ कनकेश्वरी देवी का हुआ आगमन, कल भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ
कोलारस कस्बे में राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी की मुखारबिंद से श्रीराम कथा सुनने का मौका। नगरवासियों को 15 साल बाद मिलने वाला है।इससे पहले राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी कोलारस कस्बे में तीन बार श्रीराम कथा कर चुकीं है।अब एकबार फिर 14 मार्च से श्री रामकथा का आयोजन श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने कराया जा रहा है।