कोलारस: नगर में पंचायती मंदिर से चौथी बार निकली बाबा खाटू श्याम जी की शाही पालकी यात्रा, विधायक महेंद्र सिंह यादव हुए शामिल
कोलारस नगर में मंगलवार की शाम को बाबा खाटू श्याम जी की चौथी बार शाही पालकी यात्रा निकाली गई।यह यात्रा नगर के श्रीराधा कृष्ण पंचायती मंदिर से प्रारम्भ होकर कोलारस के मुख्यमार्ग जैसे सदर बाजार,एप्रोच रोड, बस स्टेंड, जगतपुर, और मानीपुरा स्थित हनुमान जी मंदिर पर रात 10:00 बजे पालकी यात्रा पहुंची।पालकी यात्रा में प्रसादी वितरण किया भी गया।