कोलारस: सेसई के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई चोट
कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित से सेसई के पास भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्राली और गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया है इस हादसे में डंपर चालक को मामूली चोटे आई है।मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली भूसा भरके बदरवास से शिवपुरी की ओर जा रहा थी।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर असंतुलित होगया और पलट गया।