कोलारस: गंगेश्वर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुना शिवपुरी फोरलेन हाईवे स्थित गंगेश्वर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक में टक्कर मार दी है।इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे टोल एंबुलेंस की मदद से कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।