कोलारस: गायत्री कॉलोनी में खौलता तेल डालकर गाय को किया घायल, बजरंग दल द्वारा कराया गया गाय का उपचार
कोलारस में गौ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं है। आज कोलारस नगर में एक घायल गाय को देखा गया था। गाय के पीठ पर खौलते तेल या फिर खौलते पानी को डालकर गाय को घायल कर दिया गया था। आज सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ वंश को पकड़ा और पशु चिकित्स्क के द्वारा उसका उपचार कराया।ज्ञात हो कोलारस कस्बे में गौ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं।