कोलारस: किसानों से ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे एसडीएम, आक्रोशित किसानों ने जगतपुर में रोड पर ट्रैक्टर लगाकर किया चक्का जाम
किसान आंदोलन से जुड़े सयुंक्त किसान मोर्चा ने आज अपनी मांगों को लेकर कोलारस कस्बे में ट्रैक्टर मार्च निकाला।लेकिन पुलिस के दखल और एसडीएम द्वारा स्वयं ज्ञापन न लेने आने पर से भड़के किसानों ने जगतपुर तिराहे पर धरना देते हुए सड़क को जाम कर दिया। किसानों की मांग थी।कि एसडीएम स्वयं आकर ज्ञापन लें ऐसा न होने पर सभी किसान सड़क से हटकर फोरलेन हाईवे जाम कर देंगे।