हल्की बारिश में खुली सीधी नगर पालिका की पोल, अस्पताल चौक बना गंदे पानी का तालाब,
चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहा, राहगीर और मरीज गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर
सीधी (प्राइड इंडिया न्यूज)। जिले में हुई हल्की बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौक पर चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
अस्पताल चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यदि जिले के सबसे प्रमुख और व्यस्त चौक की स्थिति यह है, तो शहर के अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने नगर पालिका से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#सीधी Collector Office Sidhi Dr. Rajesh Mishra Following PRO Sidhi प्राइड इंडिया न्यूज़ Gyan Singh Chauhan Ram Charan Soni Sanjay Soni Sidhi तलाश न्यूज सीधी Vivek Pandey #Sidhi