Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

MORE NEWS

भारत गैस एजेंसी मे भीड़ का फायदा उठाकर की चोरी, लोगो ने पीटा

भारत गैस एजेंसी मे भीड़ का फायदा उठाकर की चोरी, लोगो ने पीटा

Gopadbanas, Sidhi | Jul 17, 2026

पूरे #सीधी #जिले में चल रहा है"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"

 अभियान के तीसरे दिन: स्कूल, कॉलेज और गांवों में चला व्यापक जागरूकता अभियान*

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"* अभियान के अंतर्गत आज *17 जुलाई 2026* को जिला पुलिस सीधी द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए *नशामुक्त समाज* के निर्माण का संदेश दिया गया।

*⭐ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी* के निर्देशन एवं *एएसपी श्रीमती कमला जोशी* के मार्गदर्शन में आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित जनों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। *"नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत"* जैसे प्रेरक नारों से युवाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।

*🔹 आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रम:*

1.  *थाना चुरहट:* शासकीय कन्या महाविद्यालय चुरहट में छात्राओं एवं स्टाफ को नशामुक्त जीवन का संदेश। 
2.  *थाना भुइमाड़:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भुइमाड़ में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी। 
3.  *चौकी खड्डी:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खड्डी में जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ। 
4.  *महिला थाना सीधी:* सरस्वती ज्ञान मंदिर, हटवा खास में लगभग 250 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक कर शपथ दिलाई गई। 
5.  *थाना जमोड़ी:* अमरवाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम। 
6.  *चौकी सिहावल:* ग्राम बमुरी में ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी। 
7.  *थाना बहरी:* पैगमा स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम। 
8.  *थाना मड़वास:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कुचला में 70-80 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को संकल्प दिलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, परिवार एवं समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें।

*🙏 सीधी पुलिस की अपील:*
1.  स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। 
2.  परिवार एवं मित्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। 
3.  अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या *डायल-112* पर दें। 
4.  *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"* को जन-जन तक पहुंचाकर *नशामुक्त सीधी* के निर्माण में सहभागी बनें।

*"नशे से दूरी है ज़रूरी" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित, जागरूक एवं समृद्ध समाज के निर्माण का जनआंदोलन है।*
SP SIDHI Collector Office Sidhi #🚔🇮🇳

पूरे #सीधी #जिले में चल रहा है"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तीसरे दिन: स्कूल, कॉलेज और गांवों में चला व्यापक जागरूकता अभियान* पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"* अभियान के अंतर्गत आज *17 जुलाई 2026* को जिला पुलिस सीधी द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए *नशामुक्त समाज* के निर्माण का संदेश दिया गया। *⭐ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी* के निर्देशन एवं *एएसपी श्रीमती कमला जोशी* के मार्गदर्शन में आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित जनों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई। *"नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत"* जैसे प्रेरक नारों से युवाओं एवं आमजन को जागरूक किया गया। *🔹 आज आयोजित प्रमुख कार्यक्रम:* 1. *थाना चुरहट:* शासकीय कन्या महाविद्यालय चुरहट में छात्राओं एवं स्टाफ को नशामुक्त जीवन का संदेश। 2. *थाना भुइमाड़:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भुइमाड़ में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी। 3. *चौकी खड्डी:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खड्डी में जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ। 4. *महिला थाना सीधी:* सरस्वती ज्ञान मंदिर, हटवा खास में लगभग 250 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक कर शपथ दिलाई गई। 5. *थाना जमोड़ी:* अमरवाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम। 6. *चौकी सिहावल:* ग्राम बमुरी में ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी। 7. *थाना बहरी:* पैगमा स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम। 8. *थाना मड़वास:* शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम कुचला में 70-80 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों को संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, परिवार एवं समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें। *🙏 सीधी पुलिस की अपील:* 1. स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। 2. परिवार एवं मित्रों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। 3. अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या *डायल-112* पर दें। 4. *"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0"* को जन-जन तक पहुंचाकर *नशामुक्त सीधी* के निर्माण में सहभागी बनें। *"नशे से दूरी है ज़रूरी" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित, जागरूक एवं समृद्ध समाज के निर्माण का जनआंदोलन है।* SP SIDHI Collector Office Sidhi #🚔🇮🇳

Gopadbanas, Sidhi | Jul 17, 2026

हल्की बारिश में खुली सीधी नगर पालिका की पोल, अस्पताल चौक बना गंदे पानी का तालाब,

चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहा, राहगीर और मरीज गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर

सीधी (प्राइड इंडिया न्यूज)। जिले में हुई हल्की बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौक पर चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

अस्पताल चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यदि जिले के सबसे प्रमुख और व्यस्त चौक की स्थिति यह है, तो शहर के अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने नगर पालिका से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#सीधी Collector Office Sidhi Dr. Rajesh Mishra Following PRO Sidhi प्राइड इंडिया न्यूज़ Gyan Singh Chauhan Ram Charan Soni Sanjay Soni Sidhi तलाश न्यूज सीधी Vivek Pandey #Sidhi

हल्की बारिश में खुली सीधी नगर पालिका की पोल, अस्पताल चौक बना गंदे पानी का तालाब, चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहा, राहगीर और मरीज गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर सीधी (प्राइड इंडिया न्यूज)। जिले में हुई हल्की बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के सबसे व्यस्त अस्पताल चौक पर चोक नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। अस्पताल चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि जिले के सबसे प्रमुख और व्यस्त चौक की स्थिति यह है, तो शहर के अन्य वार्डों और मोहल्लों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने नगर पालिका से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। #सीधी Collector Office Sidhi Dr. Rajesh Mishra Following PRO Sidhi प्राइड इंडिया न्यूज़ Gyan Singh Chauhan Ram Charan Soni Sanjay Soni Sidhi तलाश न्यूज सीधी Vivek Pandey #Sidhi

Gopadbanas, Sidhi | Jul 17, 2026