भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में किसान दिवस का हुआ आयोजित
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2026। भगवान बलराम जयंती पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल एवं अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों की अच्छी उपज की कामना की गई। कार्यक्रम में दलहन-तिलहन, पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के उपयोग कर फसल सुरक्षा के बारे में बताया गया। किसानों को पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से कृषकों एवं विद्यार्थियों को उन्नत एवं लाभप्रद खेती के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री दादूराम सोनकर, श्री रोहित चंद्राकर, श्री रमेश सोनवानी, श्री ओपी सिंह, श
Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026