सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बाल हृदय रोग जांच शिविर का हुआ आयोजन
- 107 बच्चों का किया गया हृदय रोग जांच
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित 107 बच्चों को पंजीयन किया गया। श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों का जांच किया गया। जिसमें से 39 बच्चें हृदय रोग से ग्रसित पाये गये एवं 11 बच्चों का फॉलो-अप किया गया।
ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष बाल हृदय रोग जांच शिविर में 146 बच्चों का पंजीयन किया गया था। जिसमें से 48 बच्चे हदय रोग से ग्रसित पाये गये थे। इनमें से 34 बच्चों का ईलाज हो गया है। शेष 14 बच्चों का ईलाज जारी है। शिविर में सांसद श्री
Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026