सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 1234 विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विद्यार्थियों ने पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी 25 वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना पर रखे विचार
राजनांदगांव 19 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के 1234 के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, सेवा, सुशासन, जनभागीदारी तथा विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर अपने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की विकास यात्रा के पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों और आगामी 25 वर्षों में विकसित भारत के अपने सपनों को साझा किया। विद्यार्थियों ने �
2 views | Rajnandgaon, Chhattisgarh | Sep 19, 2026