कोंडागांव: शासकीय कन्या महाविद्यालय में वीरांगना प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का लता उसेंडी ने किया अनावरण
13 मार्च को मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में बस्तर की वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रमिला देवी के नाग के प्रतिमा का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी के हाथों किया गया है।