कोंडागांव: ग्राम रानापाल के ग्रामीणों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर जिला कार्यालय में कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्राम रानापाल क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोंडागांव जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। 13 मार्च को ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में बीते वर्ष तीन पुलों का निर्माण कराया गया था। जिसके चलते लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क की हालत जर्जर हो गई है। इस हेतु ग्रामीणों ने बेस कैंप से कुरुसनार तक पक्की सड़क की मांग की है।