कोंडागांव: कोंडागांव शासकीय कन्या महाविद्यालय में वीरांगना प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का विधायक लता उसेंडी ने किया अनावरण
कोण्डागांव के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में वीरांगना प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने किया है। साथ वीरांगना प्रमिला देवी नाग के नाम से शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण भी किया गया।