कोंडागांव: होली पर्व एवम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिटी कोतवाली में आयोजित हुई पुलिस अधिकारी की कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन
कोंडागांव सिटी कोतवाली में उप निरीक्षक गुलाब सिंह टंडन के द्वारा लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाली कर्मचारीयों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। 13 मार्च को मिली जानकारी अनुसार उप निरीक्षक गुलाब सिंह टंडन ने लोकसभा चुनाव हेतु जारी आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी धर्म, समुदाय अथवा पार्टी के दबाव में नहीं आने को कहा है।