कोंडागांव: फरसगांव गुरुद्वारा के पास दो बाइकों की टक्कर में 2 लोग हुए घायल, घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत NH- 30 स्थित गुरुद्वारा के पास बीती शाम 2 बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें 2 ग्रामीण बुरी तरह घायल हुए थे। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है हादसे के शिकार घायल बालसाय कुंजाम की हालत नाजुक बनी हुई है।