साहिबगंज: खरना पूजा के साथ छठ महापर्व का दूसरा दिन संपन्न, छठव्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत
खरना की पूजा के साथ छठ महापर्व का दूसरा दिन संपन्न,छठव्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू साहिबगंज। लोक आस्था, नेम-निष्ठा और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान किया। सुबह से ही छठव्रती पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद भगवान सूर्य और