कोरांव: पड़रिया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, एसडीएम ने कहा- नाप व पैमाईश कर की जाएगी विधिक कार्रवाई
कोरांव तहसील क्षेत्र के पड़रिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। इस विवाद के कारण एक पक्ष द्वारा अपनी बैनामाशुदा जमीन पर कराया जा रहा निर्माण कार्य रुक गया है। दोनों पक्षों ने सक्षम अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। बैनामेदार विनय दुबे और अजीत गौतम ने बताया कि उन्होंने पड़रिया गांव स्थित गाटा संख्या 110 का बैनामा है।