भितरवार: भितरवार को जल्द मिलेगी नई कृषि उपज मंडी, निर्माण कार्य में आएगी तेजी
नवीन कृषि उपज मंडी के लिए निर्माण को गति देने के उद्देश्य से विधायक ने भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के आयुक्त से मुलाकात कर मंडी निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। नई कृषि उपज मंडी बनने से किसानों को आधुनिक विपणन सुविधा,व्यापारियों को बेहतर अधोसंरचना व क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी।