हरिद्वार: बहादराबाद में बाइक से टकराया कांवड़िया, नाराज कांवड़ियों ने दिल्ली नेशनल हाईवे को किया जाम
शनिवार को हरकीपौड़ी से गंगाजल लेकर लौट रहे एक कांवड़िए की बाईक से टक्कर होने से कांवड़ खंडित हो गई,जिस पर भड़के कांवड़ियों ने बाईक तोड़ डाली और दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर SO नरेश राठौर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस फोर्स ने एक घंटे की मशक्कत के बाद कांवड़ियों को नई कांवड़ देकर समझाया। मामले में 2 कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।