हरिद्वार: ज्वालापुर पहुंचे BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होटल ढाबों पर कार्रवाई का किया स्वागत, कांग्रेस पर किया पलटवार
ज्वालापुर पहुंचे भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होटल ढाबों पर की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया और इसे लेकर कांग्रेस पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वालों को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड बनाकर असीमित अधिकार देने का काम किया। देश को अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक में बांटने वाले लोगो को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती।