हरिद्वार: कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, लालजीवाला बस्ती से गांजे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार
हरिद्वार कोतवाली पुलिस और ANTF ने कांवड़ मेला शुरू होने से पहले बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लालजीवाला बस्ती से गांजे की बड़ी खेप के साथ 3 गांजा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की। जिनके कब्जे से 54किलो 200ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के नाम आशीष, प्रमोद और बिक्कु है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।