हरिद्वार: ज्वालापुर में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सो रहे कांवड़ियों को पुलिस ने हटवाया, हो सकती थी दुर्घटना
कांवड मेला शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। पैदल चलते हुए कांवड़िए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ही सुस्ताने लगते हैं और सो जाते हैं। ऐसे में ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार सुबह दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सो रहे कांवड़ियों को मौके से हटाया और अपील करी कि वे सड़क किनारे ना सोएं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।