*शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) कढ़ान बैरिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रही पठन-पाठन को देखा गया एवं शिक्षा साथी ऐप के उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई*
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान केसरिया अंचल के कढ़ान बैरिया स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल)का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई।
विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से इंटरेस्ट किया। बच्चों को उन्होंने गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया। पढ़ाई के दौरान बच्चों से गणित के प्रश्न भी पूछे गए। जिलाधिकारी को खुद से क्लास लेते हुए देखकर बच्चे काफी उत्साहित थे।
जिलाधिकारी ने बच्चों को शिक्षा साथी ऐप के बारे में बताया और उसका भी उपयोग करने की सलाह दी।
विद्यालय भ्रमण के समय नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अनुमंडल पदाधिकारी चकिया शिवानी शुभम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी केसरिया उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department