भभुआ: प्रखंड मुख्यालय में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई
Bhabua, Kaimur | Jan 16, 2026 भभुआ प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर ब्लॉक प्रमुख के अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ,पंचायत समिति के सदस्य ,विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरना और आम जनता तक उनका सीधा लाभ पहुंचाना था।