भभुआ: नौहट्टा गांव से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच के लिए किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jan 16, 2026 नौहट्टा गांव से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ से पटना पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है। शुक्रवार को 3 बजे बेलाव थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने कहा कि मृतक किशोरी की पहचान थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव निवासी अशोक पासवान की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि परिजनों के अनुसार उसके माता-पिता 12 जनवरी को दूसरे जगह गए थे।