भभुआ: भरीगावां गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष की महिला घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jan 16, 2026 भरीगावां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के भरीगावां गांव निवासी जयप्रकाश राम की 45 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी बताई जाती है। घायल महिला ने बताया कि दूसरे पक्ष के सुरेंद्र राम द्वारा मारपीट किया गया है।