भभुआ: भभुआ एकता चौक से चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 16, 2026 भभुआ एकता चौक से चोरी की समान के साथ पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर गांव निवासी स्वर्गीय नंद कुमार साह के पुत्र प्रभात कुमार गुप्ता बताया जाता है। जो एकता चौक अनीशा श्रंगार दुकान से भी चोरी किया था। मामले में चोर को गिरफ्तार किया गया।