हरसूद: ईद मिलादुन्नबी पर हरसूद के सिविल अस्पताल में मरीजों को दूध-बिस्किट बांटे गए
Harsud, Khandwa | Aug 26, 2026 ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम बंधुओ ने संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद में मरीजों को दूध बिस्किट एवं बच्चों को कपड़े वितरित किए। मरीजों को दूध बिस्किट वितरित करने हेतु मुस्लिम बंधु बुधवार दोपहर 1 बजे के लगभग सिविल अस्पताल हरसूद में पहुंच गए थे।