सहाड़ा: गंगापुर में थाना के सामने मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
गंगापुर थाना परिसर के सामने मेला ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह 30 वर्षीय भेरूलाल कुम्हार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक कुमारिया खेड़ा, चीरखेड़ा का निवासी था। रविवार शाम घर से निकला भेरूलाल वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई है।