जमुई: मलयपुर में शादी की दावत बनी जहर, 12 से अधिक लोग बीमार, 6 की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 बरहट प्रखंड के मलयपुर तांती टोला में सोमवार की रात 11 बजे शादी समारोह के दौरान पूड़ी-सब्जी खाने से एक ही परिवार के 12 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत हुई। गंभीर हालत में 6 लोगों को सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं।