Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन के ऐतिहासिक अवसर पर सम्पूर्ण जिला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, लाखों जिलावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ---------------------------- 12,147 से अधिक स्थानों पर समारोह मनाया गया, राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया, शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ---------------------------- राज्य सरकार के आदेश एवं उद्देश्य के अनुरूप मुजफ्फरपुर जिला प्रगति के पथ पर त्वरित गति से अग्रसर; विगत 100 दिनों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण सहित सभी क्षेत्रों में जनहित के काफी महत्वपूर्ण काम हुएः जिलाधिकारी ने कहा ---------------------------- मुजफ्फरपुर, शनिवार, दिनांक 25.07.2026ः *सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन के ऐतिहासिक अवसर पर* जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा आज सम्पूर्ण जिला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने कहा कि जिला के *सभी पंचायतों, महादलित-बाहुल्य टोलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, जीविका ग्राम संगठनों, प्रखण्डों एवं जिला-स्तर पर उत्सवी माहौल में कार्यक्रम आयोजित* किया गया। इसमें लाखों जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्रों से प्राप्त सूचनानुसार 12,147 से अधिक स्थानों पर आज 11ः00 बजे पूर्वाह्न से समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में माननीय जन-प्रतिनिधियों, आम जनता सहित काफी बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। *सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन के इस महत्वपूर्ण अवसर* पर मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत जिन 12,147 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया उसमें मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित सभागार; नगर निगम; सभी 16 प्रखण्ड; 373 पंचायत; 2,751 महादलित-बाहुल्य टोला; 5,363 आंगनबाड़ी केन्द्र; 3,642 जीविका ग्राम संगठन इत्यादि शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिलान्तर्गत इन सभी कार्यक्रम स्थलों पर में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। मुजफ्फरपुर जिला के सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित माननीय जन-प्रतिनिधियों, आम जनता एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना तथा सरकार के लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक अत्यंत ऐतिहासिक अवसर था। माननीय मुख्यमंत्री के मार्ग-दर्शन से हम सबमें असीम ऊर्जा एवं उत्साह का संचार होता है। माननीय जन-प्रतिनिधियों, आम जनता सहित कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सैकड़ों योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लोगों की जीवन-शैली में अत्यंत सकारात्मक बदलाव आया है। 100 दिनों में सेवा का संकल्प बना विकास की पहचान। नई सोच और नए विज़न के साथ समृद्ध बिहार की ओर बढ़ते कदम, देखिए मुजफ्फरपुर जिले की खास झलक। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #PragyaBhumiBihar #BiharGovernment #PublicService #GoodGovernance

15 views | Muzaffarpur, Bihar | Jul 25, 2026

MORE NEWS

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur

#TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

🔱 सहस्र कमलों से सजे साहूपोखर महादेव | पहली सोमवारी पर दिव्य महाशृंगार और भव्य आरती | Muzaffarpur #TirhutNow #HarHarMahadev #SawanSomwari #Muzaffarpur #SahupokharMahadev

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर  कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकतम जन-भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसहभागिता का महाअभियान है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना, अधिकाधिक घरों एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वंदे मातरम्’के 150वें वर्ष विषय पर क्विज प्रतियोगिता, चर्चा-परिचर्चा एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं वार्ड स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। आईसीडीएस के माध्यम से भी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अभियान गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

बांकीपुर की जनता का दिल से आभार :प्रशांत किशोर

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल
#trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सनी देओल और करण देओल #trendingreels #facebookviral #Muzaffarpur #harharmahadev #sunnideyol #foryouシ

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव 

बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार 

   श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा  ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी।

सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों  और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों  पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया  गया।

सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी। सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 4, 2026