सहस्र कमल से सजे साहूपोखर महादेव
बह्मामुरारी सुरारचित लिंगम से गूंजा साहूपोखर महादेव मंदिर
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना से साहूपोखर महादेव का हुआ सहस्र कमल से महाश्रृंगार
श्रावण माह के प्रथम सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर महादेव का सहस्र कमल से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया। पुजारी संजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान कराया।उसके बाद रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी।
सनातन सेवार्थ बिहार के संयोजक प्रभात मालाकार ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार किया जाता जिस क्रम मे आज सहस्र कमल से बाबा का महाश्रृंगार कर आरती की गयी और भोलेनाथ से बिहारवासीयों और खासकर मुजफ्फरपुरवासियों पर आशीर्वाद बना रहे सुख,समृद्धि और खुशहाली बनी रहे इसकी कामना की गयी उसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।