ढीमरखेड़ा: उमरियापान थाना अंतर्गत फाइनेंस कंपनी में 28 लाख की हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस"
कटनी जिले के उमरियापान में भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा में करीब 28 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है शाखा प्रबंधक की शिकायत के अनुसार, दोनों कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई राशि और कंपनी के खातों में हेराफेरी कर 27 लाख 88 हजार 276 रुपये का गबन किया