भदोही: 22 बदमाशों के खिलाफ भदोही पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, 8 मुकदमे दर्ज
भदोही पुलिस ने 22 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। इन बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है और यह विभिन्न अपराधों में शामिल रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के अनुपालन और अपराधियों की रीढ़ पर वार करते हुए 22 पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।