भदोही: कड़ी सुरक्षा के बीच भदोही में शांतिपूर्वक संपन्न हुई जुमा की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस
भदोही जिले में शुक्रवार को जुमा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। संवेदनशीलता को देखते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने माहौल शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से सहयोग मांगा था। इसका भी असर दिखा। दोपहर डेढ़ बजे जिले के विभिन्न मस्जिदों पर शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।