जमुई: जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन कर जागरुक किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह द्वारा हरि झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया, जो जिले के अलग- अलग जगहों पर जाकर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगी।