विदिशा: नटेरन के जोहड़ विलास चक्क के ग्रामीण कलेक्टर से मिलने पहुंचे, पीएम सड़क निर्माण में अन्य ग्रामीणों को बताया बाधक
गुरुवार को शाम 4 बजे नटेरन तहसील के ग्राम जोहड़ विलास चक में रहने वाले ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की उन्होंने बताया कि गांव में करीब 500 घरों की आबादी है, लेकिन पहुंच मार्ग नही था। वह मुश्किल उन्हें एक रोड मिल रही है उसके निर्माण में पड़ोस के गांव के लोग बाधक बन रहे हैं निर्माण कार्य में लगे डंपर को वे लोग निकलने नही दे रहे है।