समाहरणालय,पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 972,
दिनांक - 24/07/2026,
================
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का हुआ आयोजन:-
जिला पधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। पूर्णिया जिला के सभी नगर पंचायत के मुख्यालय स्थित सभागार तथा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के सम्राट अशोक भवन पूर्णिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया ।
जिसमें नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता अपने टीम के साथ, संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि तथा नगर एवं आवास विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिसमें लाभुकों को नया आवेदन,जो लाभुक पूर्व से आवेदन दे चुके है उनका अगली कार्रवाई हेतु बेंडर तथा लोन के लिए बैंक का चयन किया किया गया।
दिनांक 23 जुलाई और 24 जुलाई 2026 यानी दोनों दिन शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृत क्रमशः-----
01:- सम्राट अशोक भवन पूर्णिया, पूर्णिया नगर निगम -51+53
02:- नगर परिषद कार्यालय बनमनखी - 48+57
03 :-नगर पंचायत कार्यालय जानकी नगर -21+35
04:- नगर पंचायत रूपौली वॉर्ड नंबर 24 कार्यालय वैशम प्रांगण रूपौली -42+43
05 :-नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा -49+50
06:- भवानीपुर प्रखण्ड के डॉ अम्बेदकर सभागार भवानीपुर -51+47
07:- नगर पंचायत कार्यालय बायसी -43+21
08:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार मीरगंज -42+25
09 :-नगर परिषद कार्यालय परिसर कसबा -54+22
10:- नगर पंचायत कार्यालय अमौर -34+42
11:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार चंपानगर -48+36
इस प्रकार जिला अंतर्गत दिनांक 23 जुलाई को 483 तथा 24 जुलाई को 431 एवं कुल 914 नया आवेदन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु प्राप्त हुआ है।
इसके साथ साथ पुराने आवेदक जो बैंक में ऋण हेतु आवेदन दिए थे जिसमें 31 स्वीकृत हुए तथा 15 का भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है ।
पांच घरेलू उपभोक्ता के परिसर में नया सोलर पैनल स्थापित किया गया। शेष सभी घरेलू उपभोक्ता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने घर से ही आवेदन दे, जिनको घर से ऑनलाइन आवेदन देने में परेशानी होती है वे विद्युत कार्यालय में जाकर भी आवेदन दे सकते हैं।जो पूर्व में आवेदन दे चुके है वे वेंडर तथा ऋण हेतु बैंक का चुनाव करें, जिन उपभोक्ता को बैंक से ऋण लेने में कोई परेशानी हो रही है तो विद्युत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विद्युत विभाग के लोग आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 24, 2026