Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:- 977, दिनांक:-24 जुलाई 2026, ==================== जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया, श्रीमती सुगंधा शर्मा के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका विद्यालय, पूर्णिया में बाल विवाह एवं डिजिटल युग में बेटियों की सुरक्षित भागीदारी पर संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। कार्यक्रम में केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर, पूर्णिया कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी गयी। जिसमें जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह द्वारा किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक, पूर्णिया द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जिसमें कुल 86 किशोरियों को स्कूल बैग प्रोत्साहन के रूप में वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम मे सामाजिक परामर्शी, अर्चना कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया । Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 24, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-971,
दिनांक:-24/07/2026,
====================

रूपौली नगर पंचायत में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित:-

जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार विद्युत विभाग, पूर्णिया एवं नगर पंचायत, रूपौली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंता, बैंक प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नए आवेदन प्राप्त किए गए तथा पूर्व से लंबित आवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की गई। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों के नए ऋण आवेदन प्राप्त कर बैंक एवं वेंडर का चयन करते हुए ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुल 43 आवेदन तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत भी 43 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित स्तर पर अग्रसारित किया गया है तथा पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित बैंकों से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-971, दिनांक:-24/07/2026, ==================== रूपौली नगर पंचायत में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष शिविर आयोजित:- जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार विद्युत विभाग, पूर्णिया एवं नगर पंचायत, रूपौली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंता, बैंक प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नए आवेदन प्राप्त किए गए तथा पूर्व से लंबित आवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की गई। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों के नए ऋण आवेदन प्राप्त कर बैंक एवं वेंडर का चयन करते हुए ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुल 43 आवेदन तथा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत भी 43 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित स्तर पर अग्रसारित किया गया है तथा पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित बैंकों से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय,पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 972,
दिनांक - 24/07/2026,
================
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का हुआ आयोजन:-

जिला पधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। पूर्णिया जिला के सभी नगर पंचायत के मुख्यालय स्थित सभागार तथा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के सम्राट अशोक भवन पूर्णिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया ।

जिसमें  नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता अपने टीम के साथ, संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि तथा नगर एवं आवास विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। 

जिसमें लाभुकों को नया आवेदन,जो लाभुक पूर्व से आवेदन दे चुके है उनका अगली कार्रवाई हेतु बेंडर तथा  लोन के लिए बैंक का चयन किया किया गया।
दिनांक 23 जुलाई और 24 जुलाई 2026 यानी दोनों दिन शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृत क्रमशः-----
01:- सम्राट अशोक भवन पूर्णिया, पूर्णिया नगर निगम -51+53
02:- नगर परिषद कार्यालय बनमनखी - 48+57
03 :-नगर पंचायत कार्यालय जानकी नगर -21+35
04:- नगर पंचायत रूपौली वॉर्ड नंबर 24 कार्यालय वैशम प्रांगण रूपौली -42+43
05 :-नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा -49+50
06:- भवानीपुर प्रखण्ड के डॉ अम्बेदकर सभागार भवानीपुर -51+47
07:- नगर पंचायत कार्यालय बायसी -43+21

08:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार मीरगंज -42+25

09 :-नगर परिषद कार्यालय परिसर कसबा -54+22

10:- नगर पंचायत कार्यालय अमौर -34+42

11:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार चंपानगर -48+36

 इस प्रकार जिला अंतर्गत  दिनांक 23 जुलाई को 483 तथा 24 जुलाई को 431 एवं कुल 914 नया आवेदन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु प्राप्त हुआ है। 

इसके साथ साथ पुराने आवेदक जो बैंक में ऋण हेतु आवेदन दिए थे जिसमें 31 स्वीकृत हुए तथा 15 का भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है ।

पांच घरेलू उपभोक्ता के परिसर में नया सोलर पैनल स्थापित किया गया। शेष सभी घरेलू उपभोक्ता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने घर से ही आवेदन दे, जिनको घर से ऑनलाइन आवेदन देने में परेशानी होती है वे विद्युत कार्यालय में जाकर भी आवेदन दे सकते हैं।जो पूर्व में आवेदन दे चुके है वे वेंडर तथा ऋण हेतु बैंक का चुनाव करें,  जिन उपभोक्ता को बैंक से ऋण लेने में  कोई परेशानी हो रही है तो  विद्युत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विद्युत विभाग के लोग आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय,पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 972, दिनांक - 24/07/2026, ================ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का हुआ आयोजन:- जिला पधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। पूर्णिया जिला के सभी नगर पंचायत के मुख्यालय स्थित सभागार तथा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के सम्राट अशोक भवन पूर्णिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभुकों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता और सहायक विद्युत अभियंता अपने टीम के साथ, संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि तथा नगर एवं आवास विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें लाभुकों को नया आवेदन,जो लाभुक पूर्व से आवेदन दे चुके है उनका अगली कार्रवाई हेतु बेंडर तथा लोन के लिए बैंक का चयन किया किया गया। दिनांक 23 जुलाई और 24 जुलाई 2026 यानी दोनों दिन शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृत क्रमशः----- 01:- सम्राट अशोक भवन पूर्णिया, पूर्णिया नगर निगम -51+53 02:- नगर परिषद कार्यालय बनमनखी - 48+57 03 :-नगर पंचायत कार्यालय जानकी नगर -21+35 04:- नगर पंचायत रूपौली वॉर्ड नंबर 24 कार्यालय वैशम प्रांगण रूपौली -42+43 05 :-नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा -49+50 06:- भवानीपुर प्रखण्ड के डॉ अम्बेदकर सभागार भवानीपुर -51+47 07:- नगर पंचायत कार्यालय बायसी -43+21 08:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार मीरगंज -42+25 09 :-नगर परिषद कार्यालय परिसर कसबा -54+22 10:- नगर पंचायत कार्यालय अमौर -34+42 11:- नगर पंचायत कार्यालय सभागार चंपानगर -48+36 इस प्रकार जिला अंतर्गत दिनांक 23 जुलाई को 483 तथा 24 जुलाई को 431 एवं कुल 914 नया आवेदन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु प्राप्त हुआ है। इसके साथ साथ पुराने आवेदक जो बैंक में ऋण हेतु आवेदन दिए थे जिसमें 31 स्वीकृत हुए तथा 15 का भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है । पांच घरेलू उपभोक्ता के परिसर में नया सोलर पैनल स्थापित किया गया। शेष सभी घरेलू उपभोक्ता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपने घर से ही आवेदन दे, जिनको घर से ऑनलाइन आवेदन देने में परेशानी होती है वे विद्युत कार्यालय में जाकर भी आवेदन दे सकते हैं।जो पूर्व में आवेदन दे चुके है वे वेंडर तथा ऋण हेतु बैंक का चुनाव करें, जिन उपभोक्ता को बैंक से ऋण लेने में कोई परेशानी हो रही है तो विद्युत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। विद्युत विभाग के लोग आपके सहयोग के लिए तत्पर है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
      जनसंपर्क कार्यालय,
      प्रेस विज्ञप्ति:-973,
      दिनांक 24 जुलाई 2026, 
==================

श्री अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को डीडीसी कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।

बैठक के दौरान  उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 01 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक सघन पंजीकरण अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल-कॉलेज में नोडल एवं कैंपस एंबेसडर बनाया जाएं।

पूर्णिया जिले में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपनिदेशक मेरा युवा भारत पूर्णिया द्वारा बताया गया कि
सघन पंजीकरण अभियान एक जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक संचालन का कार्यक्रम निर्धारित है।

सघन माय भारत पंजीकरण अभियान के तहत युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित है।

उप विकास आयुक्त द्वारा इसके लिए सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं *डी.आर.सी.सी* के युवाओं को पोर्टल से जोड़ने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

कैंपस एंबेसडर की प्रतिनियुक्ति:-सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों में माय भारत नोडल पदाधिकारी एवं माय भारत कैंपस एंबेसडर बनाने का निर्णय निर्देश दिया गया।जिससे विद्यालय एवं महाविद्यालय के अधिक से अधिक युवा माय भारत पोर्टल की गतिविधियों में भाग ले सकें।

नशा मुक्त भारत अभियान:- "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

अनुभवात्मक अधिगम::- युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने के अवसर देने हेतु अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया क्रमशः 

कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति:- 
जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में _माय भारत नोडल पदाधिकारी_ एवं _कैंपस एंबेसडर_ के नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि संस्थागत स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम::- युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने के अवसर देने हेतु अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का नियमित संचालन किया जाए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से आपसी समन्वय स्थापित कर माय भारत कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-973, दिनांक 24 जुलाई 2026, ================== श्री अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार को डीडीसी कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 01 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक सघन पंजीकरण अभियान के तहत प्रत्येक स्कूल-कॉलेज में नोडल एवं कैंपस एंबेसडर बनाया जाएं। पूर्णिया जिले में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपनिदेशक मेरा युवा भारत पूर्णिया द्वारा बताया गया कि सघन पंजीकरण अभियान एक जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक संचालन का कार्यक्रम निर्धारित है। सघन माय भारत पंजीकरण अभियान के तहत युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित है। उप विकास आयुक्त द्वारा इसके लिए सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं *डी.आर.सी.सी* के युवाओं को पोर्टल से जोड़ने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। कैंपस एंबेसडर की प्रतिनियुक्ति:-सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों में माय भारत नोडल पदाधिकारी एवं माय भारत कैंपस एंबेसडर बनाने का निर्णय निर्देश दिया गया।जिससे विद्यालय एवं महाविद्यालय के अधिक से अधिक युवा माय भारत पोर्टल की गतिविधियों में भाग ले सकें। नशा मुक्त भारत अभियान:- "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अनुभवात्मक अधिगम::- युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने के अवसर देने हेतु अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया क्रमशः कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति:- जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में _माय भारत नोडल पदाधिकारी_ एवं _कैंपस एंबेसडर_ के नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि संस्थागत स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम::- युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने के अवसर देने हेतु अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का नियमित संचालन किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से आपसी समन्वय स्थापित कर माय भारत कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-974,
दिनांक:-24/07/2026,
==================

जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को नगर पंचायत चंपानगर कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

विशेष कैंप में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों, नगर पंचायत चंपानगर के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मी उपस्थित थे। 

कैंप का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, लाभुकों की समस्याओं का मौके  पर ही समाधान करना तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।

कैंप के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नए आवेदनों की प्राप्ति के साथ-साथ पूर्व से लंबित एवं तकनीकी कारणों से अस्वीकृत (रिजेक्टेड) आवेदनों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के उपरांत विभिन्न लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में ऋण राशि हस्तांतरित की गई। शेष लंबित आवेदनों पर भी संबंधित बैंकों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

वहीं, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आमजनों को योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कैंप के दौरान इस योजना के अंतर्गत कुल 73 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

विशेष कैंप के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए नगरवासियों को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का सफल प्रयास किया गया। 

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-974, दिनांक:-24/07/2026, ================== जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को नगर पंचायत चंपानगर कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विशेष कैंप में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों, नगर पंचायत चंपानगर के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मी उपस्थित थे। कैंप का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, लाभुकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। कैंप के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नए आवेदनों की प्राप्ति के साथ-साथ पूर्व से लंबित एवं तकनीकी कारणों से अस्वीकृत (रिजेक्टेड) आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत विभिन्न लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में ऋण राशि हस्तांतरित की गई। शेष लंबित आवेदनों पर भी संबंधित बैंकों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आमजनों को योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कैंप के दौरान इस योजना के अंतर्गत कुल 73 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विशेष कैंप के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए नगरवासियों को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का सफल प्रयास किया गया। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 24, 2026