गिरिडीह: परिसदन भवन के सामने भवन प्रमंडल कार्यालय में निविदा खुलने के दौरान हुआ हंगामा
परिसदन भवन के सामने भवन प्रमंडल कार्यालय में निविदा खोलने के दौरान बुधवार को साढ़े 3 बजे जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान कई ठेकेदारों ने कार्यपालक अभियंता के गैर हाजिरी में एसडीओ,जे.ई की मिली भगत से टेंडर खोलने के दौरान पेपर गायब करने का आरोप लगाया। काफी देर तक हो हंगामा हुआ।