गिरिडीह: पचंबा के बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
पचंबा के बिशनपुर स्थित नवदीप नर्सिंग होम में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा बुधवार को 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए नर्सिंग होम की निदेशक डॉ. नूतन लाल और डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य से नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।