गिरिडीह: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग ने इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान को लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा हुट्टी बाजार के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को 2 बजे से बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट के दौरान, जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी और संदेश भी दिए गए। यह सुनिश्चित किया गया बच्चे और उनके परिवार भी इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में जान सकें और इसमें भाग ले सकें।